फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गुम हुए 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद

Mon, 06 Apr 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिसलाइन सभागार में महिला को मोबाइल सौंपते सीओ सिटी संगम कुमार-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुम हुए 16 लाख के 78 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए।
विज्ञापन

जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण व ट्रैकिंग करते हुए 78 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सिटी संगम कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल और उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।
सीओ ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को आसानी से ट्रैक कर ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उनकी बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस दौरान मौजूद लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन बताई गया।
विज्ञापन

................
पांच माह में एक करोड़ के 550 मोबाइल बरामद
बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने पिछले पांच महीनों में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 550 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 08 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें