फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी की सेल्फी न भेजने वाले 579 शिक्षकों का सीडीओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजिरी की सेल्फी नहीं भेजने पर 579 शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन



बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप पर सेल्फी भेजकर उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


सीडीओ की इस व्यवस्था में पहले ही दिन 579 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। ऐसे में इन शिक्षकों का 15 मई का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ मेधा रूपम ने बीएसए को दिया है।
विज्ञापन



सीडीओ मेधा रूपम ने जिले की बेसिक शिक्षा पटरी पर लाने के लिए मतदान संपन्न होने के बाद ही बीईओ की बैठक बुलाई थी। इसमें शिक्षकों की उपस्थिति मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप पर सेल्फी के माध्यम से दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसका आदेश तो बीएसए ने 13 मई को ही कर दिया था।


मगर, मंगलवार का दिन एनपीआरसी के ग्रुप बनाने में बीता तो कई शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध भी दर्ज कराया। हालांकि इन सबके बीच बुधवार से शिक्षकों की उपस्थिति सेल्फी भेजकर दर्ज कराने की व्यवस्था शुरू हुई। इसको लेकर सुबह से ही विभाग में हड़कंप मचा रहा।


शिक्षक सुबह सात बजे ही भागते हुए स्कूल पहुंचे। फिर वहां स्टाफ व बच्चों के साथ सेल्फी लेकर भेजने के बाद ही राहत की सांस ली। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सीडीओ को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में जिले के 579 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।


इसमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक शामिल हैं। सबसे अधिक 213 शिक्षक हरख ब्लॉक में अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरे स्थान पर हैदरगढ़ में 125, सिद्धौर में 99, त्रिवेदीगंज में 44, मसौली में 25, रामनगर में 23, सूरतगंज में 19, निंदूरा में 17, बंकी 15, पूरेडलई 13, बनीकोडर व सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में 12-12, देवा में आठ व फतेहपुर में सात शिक्षक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन



इसकी रिपोर्ट मिलते ही अनुपस्थित शिक्षकों का बुधवार का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ मेधा रूपम ने बीएसए को दिया। आदेश में सीडीओ ने साफ किया कि किसी भी अनुपस्थित शिक्षक का वेतन उनकी अनुमति के बगैर निर्गत नहीं किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के बाद स्कूल न जाने व देर से जाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें