फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में अनियमितता, दस सचिवों को आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में अनियमितता, दस सचिवों को आरोपपत्र
विज्ञापन

- डीएम की सख्ती पर हुई कार्रवाई
बाराबंकी। शौचालय निर्माण में लगातार मिल रही कमियों पर प्रधान के साथ सचिवों पर भी कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के निर्देश पर शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर पंचायतीराज विभाग ने दस सचिवों से जवाब तलब किया है। जिसके बाद संबंधित सचिवों में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बंकी ब्लॉक के बरौली, मसौली के हेतमपुर, निंदूरा के दीनपनाह, हिदायतपुर सिपाह, सरसवां, गंगौली व ग्राम पंचायत निंदूरा के सचिवों को आरोपपत्र जारी किया है। वहीं रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के सिलौटा, किंहौली व पारा के सचिवों को भी आरोपपत्र देकर जवाब तलब किया है। जिससे संबंधित सचिवों में हड़कंप मच गया है। आरोपपत्र का जवाब ना मिलने पर डीएम द्वारा कड़ी कार्रवाई की बात भी अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
डीएम के निर्देश पर शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर दस सचिवों को आरोपपत्र जारी किया गया है और उनके जवाब मांगा गया है। सही जवाब न देने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
- अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें