फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी बीमारी का शुरुआती दौर में ही करें उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी बीमारी का शुरुआती दौर में ही करें उपचार
विज्ञापन

-हिन्द मेडिकल कॉलेज में हुई कार्यशाला में बोले चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित हिन्द मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। ‘मिशन हेल्थ बीमारी के मूल कारणों का उपचार’ विषयक पर हुई कार्यशाला में चिकित्सा विदो ने विचार व्यक्त किए। बताया गया कि किसी भी बीमारी का शुरुआती दौर में ही उपचार कर लेना चाहिए।, साथ ही उन कारकों के प्रति विशेष सचेत रहना चाहिए। जिनसे बीमारियों को न्योता मिलता हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामली के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार तायल ने बताया कि बीमारी का शीघ्र पता चले, इस पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि थकान, बार-बार संक्रमण होना मसलन खांसी, जुकाम, बुखार, वजन बढ़ना, सिर व कमर दर्द व कब्ज सरीखी बीमारियों के कारणों को दूर करने पर बल देना चाहिए। क्योंकि इन बीमारियों से आम तौर पर लोग प्रभावित होते हैं। उन्होंने मधुमेह, दिल का रोग, लीवर व कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों के प्रति सचेत रहकर उपचार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बच्चों व युवाओं की जीवन शैली और खान-पान को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जे.वी. सिंह, चेयरमैन डॉ. एके सचान, चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. सिराज अहमद समेत तमाम संकाय सदस्यों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें