कोटवाधाम (बाराबंकी)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटवाधाम का 70 साल पुराना जर्जर भवन सबसे अधिक तीन लाख 40 हजार रुपये की बोली लगाने वाले को नीलाम किया गया। दरियाबाद ब्लॉक के कोटवाधाम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की नीलामी को लेकर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देशन में खुली बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें वर्ष 1955 में बने विद्यालय के जर्जर भवन नीलामी की कीमत 82281 रखी गई। इसके लिए 13 लोगों ने 10-10 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा कर बोली लगानी शुरू की।
पहली बोली रामसेवक गुप्ता ने एक लाख रुपये की लगाई। इसके बाद धीरे-धीरे करके मो. अशफाक ने तीन लाख रुपये की बोली लगाई। इस पर ननकऊ यादव ने तीन लाख 40 हजार की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम करा ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद, राजेंद्र, निजामुद्दीन, प्रेम, सुनीता, दुर्गेश व पप्पू आदि मौजूद रहे। (संवाद)