फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामापुर में फैला से 70 बीमार

Sun, 14 Jun 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामापुर में फैला खसरा, 70 बीमार कोठी (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम रामापुर मजरे ढेड़िया में पिछले दो दिनों से खसरे का प्रकोप है। खसरे के चलते गांव में करीब 70 लोग पीड़ित हैं। कई पीड़ित तो आसपास के निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे हैं। रविवार को सीएचसी कोठी से डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं बांटी। सीएचसी कोठी क्षेत्र के ग्राम रामापुर मजरे ढेड़िया में पिछले दो दिनों से खसरे का प्रकोप है। गांव के खुशबू (8), शिवानी (5), चांदनी (7), आरिफ (7), रुचि (3), काजल (7), अरुण (5), लक्ष्मी (4), चरन सिंह (8), भवानी (6), रितू सिंह (10), मनीष (10), आदर्श (8), अखिलेश (4), किरन (6), मुस्कान (7) सहित करीब 70 लोग खसरा की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को सीएचसी कोठी पर मामले की शिकायत की भी लेकिन कोई डॉक्टर गांव नहीं पहुंचे। रविवार को डॉ. संजीव, मो. जीशान व अन्य स्टॉफ के साथ गांव पहुंचे। यहां पर टीम ने बीमार लोगों को उपचार किया और दवाएं बांटी। सीएचसी कोठी के अधीक्षक डॉ. सुधीर चंद्रा ने बताया कि डॉक्टरों की टीम गांव भेज कर बीमार लोगों का उपचार कराया गया है। डॉक्टरों को गांव के हालात पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें