बाराबंकी। जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे और अंतिम दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। रविवार को भी सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रही और अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन व आई स्कैनिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
एडीजी प्रवीण कुमार ने शहर के जीआईसी व जीजीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। करीब 70 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परीक्षा शुचिता के साथ के साथ संपन्न हुई।