फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो गोदामों से 67 सिलिंडर बरामद, संचालक पर एफआईआर

Sat, 21 Mar 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनता जब एक-एक गैस सिलिंडर के लिए तरस रही थी, तब शहर के बीचों-बीच कालाबाजारी का काला साम्राज्य फल-फूल रहा था। आवास विकास कॉलोनी में पूर्ति विभाग ने शुक्रवार को छापा मारा। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताले तोड़कर जब गोदामों की तलाशी ली गई, तो वहां से 67 सिलिंडर बरामद हुआ। संचालक पर एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील के पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आवास विकास कॉलोनी स्थित एक आटा चक्की परिसर में घरेलू गैस की कालाबाजारी हो रही है। जब टीम ने दबिश दी, तो वहां तीन गोदामों पर ताले लटके मिले। पूर्ति विभाग ने फौरन इसकी सूचना डीएम को दी, जिनके आदेश पर नायब तहसीलदार राजीव शर्मा को मौके पर जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य आरोपी और संचालक नरेंद्र कुमार वर्मा को फोन किया गया, तो उसने फोन बंद कर लिया। प्रशासन ने गोदाम के ताले तोड़कर 67 सिलिंडरों को बरामद कर लिया।
जांच में पता चला कि आरोपी ने गुड़िया देवी और अभिषेक सिंह के मकानों को किराए पर लेकर वहां गैस की कालाबाजारी की जाती थी। गुड़िया देवी के ठिकाने से 44 घरेलू सिलिंडर, तीन बड़े व्यावसायिक और एक छोटा सिलिंडर मिला। अभिषेक के गोदाम से सात घरेलू और 10 छोटे व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए। एक गोदाम खाली पड़ा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी नरेंद्र कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है। आरोपी का फोन बंद है। सर्विलांस की मदद से उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें