बाराबंकी। निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट व सभी तहसीलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 88 एवं सदस्य के लिए 633 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड संख्या 13 नालापार दक्षिणी से सदस्य पद के लिए तंजीम शेख पत्नी शेख सहाबुद्दीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीएम अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार ने तमाम अधिकारियों के साथ नामांकन स्थल पर की गई तैयारियों का जायजा लिया और सभी आरओ-एआरओ को नामांकन कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।
शहर स्थित तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की सुबह 11 बजते ही सभी आरओ-एआरओ की ओर से नामांकन कक्षों के बाहर सार्वजनिक सूचना चस्पा की। डीएम व एसपी ने सबसे पहले नगर पालिका नवाबगंज में अध्यक्ष व सदस्य के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान जिन कक्षों के बाहर सूचना चस्पा नहीं की गई थी, वहां तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नामांकन स्थल पर व्यापक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम-एसपी ने तमाम अधिकारियों के साथ देवा के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों का जायजा लिया। यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। इसके साथ ही सतरिख, बंकी व जैदपुर के नामांकन स्थलों का भ्रमण कर वीडियोग्राफी समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस कर्मियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि बिना चेेकिंग के नामांकन स्थल पर प्रवेश न दिया जाए। मोबाइल के इस्तेमाल पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
बॉक्स
इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
नगर पालिका नवाबगंज में अध्यक्ष पद के लिए शीला सिंह ने चार सेट, अन्नपूर्णा पत्नी नरेंद्र वर्मा ने एक, मोनी पत्नी संतोष सिंंह नेे दो व एआईएमआईएम की प्रत्याशी रेशमा परवीन पत्नी इजहार खां ने दो सेट नामांकन पत्र खरीदे। फतेहपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर महंत हेमंतदास ने दो, इरशाद कमर व उनकी पत्नी निगहत अफरोज ने एक-एक सेट लिया। नगर पंचायत हैदरगढ़ में अध्यक्ष पद पर दो, सुबेहा में एक व सिद्धौर में दो नामांकन पत्र बिके। रामसनेहीघाट में अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र बिके, जिसमें ज्ञान प्रकाश यादव ने तीन, राकेश चंद्र वर्मा, कुसुम लता, गजेंद्र पाठक ने दो-दो, करुणेश व दीपक वर्मा ने एक-एक पत्र लिया। दरियाबाद में अध्यक्ष पद वा सरफराज ने तीन व तारीख ने दो सेट खरीदे।
-
बॉक्स निकायवार अध्यक्ष व सदस्य के लिए बिके नामांकन पत्र
नपा नवाबंज- 6- 176
नपं जैदपुर- 5- 37
नपं देवा- 6- 34
नपं बंकी- 10- 38
नपं सतरिख- 7- 29
नपं हैदरगढ़- 2- 18
नपं सिद्धौर- 2- 38
नपं सुबेहा- 1- 12
नपं दरियाबाद- 2- 44
नपं रामसनेहीघाट- 11- 44
नपं फतेहपुुर- 6- 86
नपं बेलहरा- 17- 16
नपं टिकैतनगर- 7- 15
नपं रामनगर- 8- 46
-
बॉक्स
डीएम कार्यालय से लेकर गन्ना दफ्तर तक बैरिकेडिंग
फोटो 42
नामांकन को लेकर डीएम कार्यालय के गेट संख्या एक सेे लेकर गन्ना संस्थान तक चार स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। हाईवे की ओर से आने वाले वाहनों को तहसील गेट से एसपी कार्यालय की ओर जाने से रोका जा रहा था। वहीं पुलिस लाइन की ओर सेे आने वाले वाहनों को गन्ना दफ्तर के पास रोका जा रहा था। बैरिकेडिंग का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला।