फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईआईबी टीम ने शराब दुकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की टीम ने शराब
विज्ञापन

दुकानों पर की छापेमारी
क्रासर
- मिलावट खोरी व ओवररेटिंग की मिल रही शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सरकारी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब बिक्री व ओवररेटिंग को लेकर मंगलवार को लखनऊ से आई ईआईबी(एक्साइज इंटलीजेंट ब्यूरो) टीम ने छापेमारी की। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हुई छापेमारी से शराब दुकान संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बताते चले कि सोमवार को कोतवाली बदोसराय पुलिस ने एक शराब दुकान पर छापेमारी कर वहां मिलावटी शराब बिक्री होने का मामला पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें जेल भी भेज दिया। जिले में शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब व ओवररेटिंग होने की शिकायत के बाद मंगलवार को दोपहर पहुंची लखनऊ की एक्साइज इंटलीजेंट ब्यूरो की टीम ने शहर में सफेदराबाद, पल्हरी चौराहा, लखपेड़ाबाग चौराहा आदि जगहों पर जाकर देशी व विदेशी शराब की दुकानों पर जांच की। टीम के साथ जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे समेत कई अधिकारी शामिल रहे। हालांकि अफसरों ने कहीं कोई कमी न मिलने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें