फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने देखा धान खरीद का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर ने देखा धान खरीद का हाल
विज्ञापन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कमिश्नर फैजाबाद मनोज कुमार मिश्र ने रविवार को भिटरिया में विपणन शाखा द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अब तक हुई खरीद की जानकारी ली तथा मौजूद किसानों से बात भी की।
कमिश्नर फैजाबाद रविवार को एसडीएम रामसनेहीघाट राहुल यादव व सीओ सुधीर सिंह के साथ दोपहर करीब तीन बजे भिटरिया में खुले विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र पर पहुंचे। यहां पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी गायत्री मौर्या मौके पर नहीं थी इनके स्थान पर दरियाबाद के क्रय केंद्र प्रभारी तरूण मिश्रा मौजूद मिली। जानकारी पर कमिश्नर को बताया कि गायत्री मौर्या धान की उठान के सिलसिले में राइस मिल पर गई हैं जिससे धान की उठान में और तेजी आ सके। कमिश्नर ने यहां पर धान लेकर आए गोरपुर निवासी सुरेश चन्द्र वर्मा से बात की धान खरीद उतनी तेजी नहीं हो रही जितनी तेजी से होनी चाहिए। जिस पर कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदे गए धान की उठान के साथ खरीद में भी तेजी लाई जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने शुरू किया धरना : जैदपुर में धान खरीद न होने से परेशान किसानों ने हरख में खुले धान खरीद केंद्र पर धरना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि पहले किसानों से धान की खरीद की जाए इसके बाद किसी और का धान तौला जाए। धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि यहां पर जो किसान पहले से ट्रॉलियां लेकर आए हैं उनका धान तौलने के बजाए बाद में धान लेकर आने वालों की ट्रॉलियां पहले तौल ली जाती हैं। ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि पहले से मौजूद किसानों की ट्रॉलियों की जब तक तौल शुरू नहीं की जाती है तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रामप्रकाश, रामलखन, मोहम्मद सलमान, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें