फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 60 हजार छात्रों कोे मिली राहत, डाटा अपलोड करने से छूट

Thu, 21 Nov 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल पर डाटा लॉगइन करने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। इससे जिले के करीब 60 हजार विद्यार्थियों को राहत मिली है। यह छूट सिर्फ इस सत्र में ही दी जा रही है। आगे चलकर इसी लॉगिन से विद्यार्थियों को परीक्षा फाॅर्म भर कर अपना परीक्षा व शिक्षण शुल्क भी जमा करने पर प्रवेश पत्र जारी हो सकेंगे।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए राज्यपाल के यहां से इस सत्र में सभी विश्वविद्यालयाें को पहले की तरह ही परीक्षा कराने की छूट दी गई है। यह सहमति इस शर्त पर प्रदान की गई है कि अगले सत्र से सभी परीक्षाएं अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही संपादित कराई जाएगी। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिल गई है।
24 जनवरी वर्ष 2025 तक चलेंगी परीक्षाएं
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर से परीक्षा शुरू हो जानी थी। समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगइन की बाध्यता के आदेशों के चलते ऐसा नहीं हो सका। इसके पीछे प्रमुख कारण यह रहा कि सभी विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्नातक स्तर पर पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होकर 24 जनवरी वर्ष 2025 तक चलेंंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें