फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 60 हजार लोगों ने डेढ़ घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 21 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। दिन हो या रात समय-समय पर लगातार आपूर्ति में कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति का और भी बुरा हाल है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, पायनियर चौराहा, बड़ेल, महर्षि नगर ने शुक्रवार रात करीब डेढ घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 60 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा डिवाइन सिटी, जसवंत नगर, कंपनीबाग, नेहरू नगर, पीरबटावन में शुक्रवार रात एक घंटे बिजली ठप रही।

अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव का कहना है कि एक गैंग टीम बनाई गई है, फाॅल्ट की सूचना मिलते ही फाॅल्ट दुुरुस्त करा दिया जाता है। शुक्रवार रात हुए फाॅल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर लाइन के न बदले जाने से दिन प्रतिदिन लोड बढ़ने पर बिजली लाइनों में फाॅल्ट की समस्या बन रही है। अफसरों की इस लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बिजली वितरण केंद्र रामनगर व उप केंद्र सिरौलीगौसपुरसे जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक लो वोल्टेज के साथ बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। गर्मी से परेशान होकर ग्रामीण पूरी रात नींद नहीं सो सके। आधे-आधे घंटे के अंतराल पर आवाजाही का खेल पूरी रात चलता रहता है। इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही।


जेई सुनील चौधरी का कहना कि बिजली लाइनों पर ओवरलोडिंग के चलते दिक्कतें आ रही हैं। रामसनेहीघाट क्षेत्र 12 से 14 घंटे बिजली सप्लाई मिल रही है। जबकि सरकार के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में नहीं हो रही है। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगढ़ डिवीजन में बिजली की कोई समस्या नहीं है, रोस्टर के अनुसार बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें