बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। बृहस्पतिवार को सतरिख कस्बा में लगे कैंप में उपभोक्ताओं के बिल संशोधित किए और खराब मीटर बदले। इस दौरान दो उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत पंजीकरण भी कराया। बिजली टीम ने कस्बा का भ्रमण कर उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की और बकाया पर 10 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
वहीं माती क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरमऊ में पावर कॉर्पोरेशन ने कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपये का राजस्व भी वसूला। वहीं बिजली टीम ने बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदार 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। टीम ने 10 उपभोक्ताओं के बिल भी संशोधित किए गए।
इस मौके पर पावर कॉर्पोरेशन के जेई सुनील मौर्य सौमित्र भट्टाचार्य, आर्यन सिद्दीकी आदि कर्मचारी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि बकाये पर 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। शुक्रवार को तिलकपुरवा व सद्दीपुर में कैंप लगाया जाएगा जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।