फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को पीएम बनाने के लिए दो महिलाओं ने शुरू की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शहर की दो महिलाओं ने पूजा-पाठ शुरू किया है। ये महिलाएं भगवान के फोटो के साथ राहुल गांधी की भी फोटो लगाकर पूजा कर रही हैं।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रियंका गांधी के मैदान में आने पर महिलाएं उनके प्रति प्रभावित होने लगी हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी शहर की दो महिलाओं ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भगवान के साथ उनकी फोटो लगाकर पूजा-पाठ शुरू किया है।

इनका कहना है कि राहुल गांधी आज की सियासी महाभारत के अर्जुन हैं और उनकी बहन प्रियंका गांधी को श्रीकृष्ण बनकर उनका साथ देना है। इनका कहना है कि जब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, उनकी पूजा जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये दोनों लाजपतनगर मोहल्ले की रहने वाली सिमरन व तान्या त्रिपाठी हैं। दोनों ने बताया कि वह प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में देखती हैं और चाहती हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। अपनी यही कामना लेकर वह पूजा-अर्चना कर रही हैं।

सिमरन ने कहा कि वह यह पूजा तब तक करती रहेंगी जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। वहीं तान्या त्रिपाठी के मुताबिक वह चाहती है कि अब देश में राहुल गांधी की सरकार बने और वह प्रधानमंत्री के रूप में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें