जलभराव से निजात दिलाने के
लिए 3 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
क्रासर
- बनाई जाएगी नाली व नाला
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर क्षेत्र व इसमें शामिल हुए नए इलाके मेें जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला व नाली बनाई जाएगी। हजाराबाग के पास खलरिया समेत कई स्थानों पर जलभराव वाले इलाके में कार्य कराए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव तीन करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
नगर पालिका क्षेत्र व इसमें शामिल हुए मोहल्लों मेें होने वाले जलभराव की समस्या के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। हजाराबाग में कुछ इलाका खलार क्षेत्र मेें आता है जिससे जलनिकासी नहीं हो पाती है। यहां पर जलभराव की समस्या आम है। बारिश में यहां की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। इसके अलावा शहर के अंबेडकर छात्रावास, विजय नगर, आवास विकास, विकास भवन रोड, आजाद नगर, मोहारीपुरवा में भी जलभराव होता है। सर्वे के बाद जलभराव से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। तीन करोड़ की लागत से कार्य कराया जाएगा। ईओ ने इसके क्रियान्वयन की कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
बाक्स-
हजाराबाग खलरिया समेत कई स्थानों पर जलभराव की बड़ी समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए तीन करोड़ रुपये का कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- संगीता कुमारी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद