फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल घोषित होगा महादेवा, सीएम के निर्देश पर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा में जल्द शुरू होगा पर्यटन विकास
विज्ञापन



बाराबंकी। एतिहासिक धर्मस्थल लोधेश्वर महादेवा को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मुख्यमंत्री अनुशासन समिति द्वारा डीएम को पत्र भेजकर इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।


इसको लेकर मंगलवार को डीएम उदयभानु त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसके बाद महादेवा में पर्यटन विकास के कार्य शुरू कराए जाएंगे।


बताते चलें कि डेढ़ माह के अंतराल में दो बार लोधेश्वर महादेवा पहुंचे मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री अनुशासन समिति ने डीएम उदयभानु त्रिपाठी को पत्र भेजकर मामले में प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर डीएम ने मंगलवार को बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद महादेवा को पर्यटन स्थल बनाने के काम में तेजी आएगी।


रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने बताया कि, सीएम ने महादेवा को पर्यटन स्थल घोषित करने को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए मंगलवार को डीएम के साथ सभी जनप्रतिनिधियों व अफसरों की बैठक होगी। महादेवा के विकास को एक नई दिशा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें