कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
बाराबंकी। एसपी ने शहर की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।
एसपी वीपी श्रीवास्तव ने सोमवार को उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल का आदेश जारी किया है। जिसमें कुर्सी थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र यादव को शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी ईश नरायन मिश्र को थाना घुंघटेर व सुरेश मिश्र को सिविल लाइंस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शीतला यादव को थाना सुबेहा व संतोष कुमार को विशुनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि विशुनपुर चौकी प्रभारी रहे राशिद खां को लापरवाही के चलते कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया है।