फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की बरामदगी के लिए सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की बरामदगी के लिए सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। एक माह पूर्व मेला से गायब हुए छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाने से परिवारीजन परेशान हैं।
मामला थाना मसौली का है इलाके के बड़ागांव का है। यहां पर ईद बाद आयोजित उर्स में 25 जून को थाना जहांगीराबाद के नैनामऊ निवासी निजामुद्दीन का बेटा खलील अहमद (12) साइकिल से मेले गया था। उसके बाद आज तक उसका सुराग नहीं लगा। गायब बच्चा गांव के एक मदरसा का छात्र है। घटना के बाद से परिवार लगातार आला अफसरों की चौखट पर मदद मांग रहा है लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। परिवारीजनों ने बच्चे को तलाशने के लिए सीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें