फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच साल से अंधेरे में रह रहे 50 परिवार

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। सरयू नदी की कटान से प्रभावित टेपरा गांव में पिछले पांच साल से बिजली आपूर्ति ठप है। वर्ष 2021 में नदी की कटान के दौरान गांव की बिजली लाइन काट दी गई थी। उसके बाद से करीब 50 परिवार आज भी बिजली की रोशनी के बिना जीवन गुजारने को मजबूर हैं। इस गांव में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर तो मौजूद हैं परंतु उनमें करंट नहीं दौड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र का यह गांव वर्ष 2021 में सरयू नदी की कटान की चपेट में आया था। गांव के तीन हिस्से नदी में कट गए थे। कटान थमने के बाद बचे हिस्से में ग्रामीण लौट आए। रामसनेहीघाट डिवीजन से आने वाली बिजली की लाइन तब से बहाल नहीं हुई है। ग्रामीणों को प्रकाश के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। पहले लगाई गई सोलर लाइटें भी खराब हो चुकी हैं या बह गई हैं।
बिजली न होने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज कराने दूर दराज इलाकों में जाना पड़ता है। रात में अंधेरा रहने से जंगली जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण श्रवण कुमार, राममिलन, द्वारिका प्रसाद, विनोद, अम्ब्रिका, रामजी, ओमप्रकाश और राजिंदर ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। रामसनेहीघाट के एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि टेपरा गांव की बिजली लाइन का सर्वे हो चुका है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें