फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 47 सौ शिक्षक करेंगे 76 हजार परीक्षार्थियों की निगरानी

Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार 24 फरवरी से जिले के 106 केंद्रों पर शुरू होगी। इसमें 76,053 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनकी निगरानी के लिए 4,700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें हाईस्कूल के 40,691 व इंटर के 35,562 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत जिले को 11 सेक्टर व सात जोन में बांटा गया है। नकल रोकने के लिए पांच सचल दस्ते भी गठित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। वॉयस रिकॉडर वाले सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में बाहरी लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है, जहां से जिम्मेदार ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे।
नहीं कटेगी बिजली
अधीक्षण अभियंता राजबाला ने बताया कि परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित जेई व एसडीओ को इस संबंध में सख्ती के साथ निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान उपकेंद्रों पर मौजूद रहकर नियमित सप्लाई का कार्य देंखे।
विज्ञापन

एक घंटा पहले पहुंचेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रहेगा। निगरानी के लिए बनाए गए 11 सेक्टरों में दो-दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हर सेक्टर में तैनात होने वाले मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। इसके साथ ही सभी एसडीएम को भी जोनल अधिकारी नामित किया गया है।
18 परीक्षा केंद्र संवेदनशील चिह्नित
106 केंद्रों में से श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सआदतगंज, सार्वजनिक इंटर कॉलेज हैदरगढ़, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रनापुर, श्री खिलाड़ी दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसवापुर, आदि शक्ति दुर्गा सर्वोत्तम इंटर कॉलेज करौंधिया व चंद्र शेखर आजाद बाल विद्या मंदिर रसौली सहित 18 केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें