फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सात सड़कों की मरम्मत के लिए 4.65 करोड़ रुपये स्वीकृत

Fri, 03 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शासन ने सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र की सात बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए 4.65 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मौजूदा समय बदहाली के चलते आम लोगों का इन सड़कों पर चलना तक दुश्वार हो गया है। सड़कों की मरम्मत होने से क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम बन सकेगा।
विज्ञापन

जिन इलाकों में मरम्मत होनी हैं, उनमें अधिकांश सड़के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की हैं।इनमें सूरतगंज-महादेवा मार्ग भी शामिल हैं, जो ब्लॉक मुख्यालय सूरतगंज से लोधेश्वर महादेवा तीर्थ को जोड़ता है। इस मार्ग से सीतापुर जिले के श्रद्धालु लोधेश्वर महादेवा मेला आते हैं। इसके साथ ही पंडित पुरवा से बहादुरपुर, ममतामऊ संपर्क मार्ग, करनपुर संपर्क मार्ग, जुरौंडा संपर्क मार्ग व सेमराय-हरसौली संपर्क मार्ग भी काफी उपयोगी है। इन सड़कों से करीब ढाई सौ गांवों की आबादी का जुड़ाव है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अविनेश सिन्हा ने बताया कि यह परियोजना ग्रामीण विकास को गति प्रदान करेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें