बाराबंकी। खाद्य औषधि विभाग की टीम ने जिले में मिठााई की दुकानों पर छापा और दस नमूने लिए। 44 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोठी बाजार और मील चौराहे से पेड़ा और छेना के कुल तीन नमूने, तहसील रामनगर के त्रिलोकपुर और महादेवा से दूध बर्फी व लड्डू के चार नमूने तथा तहसील नवाबगंज के देवां से छेना, खोवा व सूजी हलवा के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के दौरान रामनगर से 4 किलो दूषित लड्डू , देवां ,10 किलो दूषित छेना , पांच किलो लड्डू, और 25 किलो खोया नष्ट कराया गया। कुल 44 किलो मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट कराया। (संवाद)