विदेश भेजने के नाम
पर लाखों की ठगी
- पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। एक जालसाज द्वारा विदेश भेजे जाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखा धड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लोगों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा कर के न्याय की गुहार लगाई है ।
बताते चलें कि कोतवाली बदोसराय के स्थानीय कस्बा निवासी जहीर अहमद ने हसन मोहम्मद, जियाउर रहमान, उस्मान अहमद, मोहम्मद अच्छे, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शाहिद, फैजान ,आदिल ,फारूक ,सलमान निवासी रसूलपुर समेत 9 लोगों से सऊदी अरब भेजने के नाम पर 12 जुलाई को प्रत्येक से 30 -30 हजार रुपए वसूले व पासपोर्ट लेकर अपने पास रख लिया। 16 जुलाई को सभी लोगों को दिल्ली से सऊदी अरब भेजने की बात कही वहां पर सभी लोगों ने 25-25 हजार रुपये और दिए और अपने भतीजे मुफीद अहमद के साथ सभी बाराबंकी भेज दिया। यहां से मुफीद ने एक दूसरे व्यक्ति के साथ सभी लोगों को दिल्ली भेज दिया जहां पर फर्जी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात वहां से उन्हें यह कहकर वापस जाने को कहा गया कि जब टिकट हो जाएगा तो वापस बुला लिया जाएगा। कई दिन बीतने के बाद भी जब विदेश जाने के लिए जब नहीं बुलाया गया तो सभी उक्त जालसाज के पास गए तो उन्होंने एजेंट के भागने की बात बताई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है।