फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
7 कनेक्शन काटे, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन ने अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्र मेें चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने व राजस्व वसूलने के लिए चलाए गए अभियान में बिजली चोरी पाए जाने पर तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन ने अधिक लाइन लॉस वाले मोहल्ले का चिन्हीकरण सबसे पहले वहां पर चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में धनोखर फीडर पर करीब 28 प्रतिशत लाइन लॉस पाए जाने पर शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल व विजिलेंस टीम के साथ रसूलपुर सरावगी मेें 53 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन चेक किए गए। 3 लाख 24 हजार रुपये बकाए पर 7 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। मीटर का बाईपास कर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभियान में एसडीओ अमन तिवारी, प्रेम प्रकाश सिंह, अवर अभियंता सुनील मौर्या, विजय यादव, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें