फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में रोशनी बिखरेंगे एयर शूटर और मेगा राकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में रोशनी बिखरेंगे एयर शूटर और मेगा राकेट
विज्ञापन

बाराबंकी। जीएसटीके चलते रेट बढ़ने से धूम धड़ाका पर असर पड़ सकता है। जीआईसी मैदान में लगे पटाखा बाजार में देशी पटाखों की धूम है। शहर के जीआईसी मैदान मेें सजे आतिशबाजी के बाजार में कुल 37 दुकानदारों ने अपनी दुकान को विविध तरह के पटाखों से सजाया है। इस बाजार मेें तरहद-तरह की रंग बिरंगी रोशनी और धीमी व तेज आवाज वाले देशी पटाखों की धूम है। बुधवार को सुबह से ही बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखों की खरीद करने में होड़ सी रही। ब्रांड की बात करें तो थ्री ईडिएट आवाज करेंगे तो रंग बारात आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेरेंगे। वहीं जियो, स्काई शॉट राकेट आसमान में तेज धमाका करेंगे। इसके साथ ही देशी एयर शूटर व मेगा राकेट रात में खूब चलेंगे। 120 शाट, चटाई फाइव थाउजेंड, सोनी, मुर्गा, मगर भी पीछे नहीं रहेंगे और रंगबिरंगी फुलझड़ी व देश बम आवाज करने में कोई कसर नहीं करेंगे। चायनीज पटाखा बाजार से गायब है स्वदेशी पटाखों की ही भरमार है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 16 सौ रुपये तक के आतिशबाजी व पटाखे मौजूद हैं। बुधवार को अच्छी खरीददारी के चलते बाजार देर रात तक गुलजार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें