फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जमीन के नाम पर 40 लाख हड़पे, नौ पर मुकदमा

Thu, 27 Apr 2023 07:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ निवासी एक प्राॅपर्टी डीलर की तहरीर पर शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों में महाराष्ट्र, गोरखपुर व सीतापुर के लोग शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जमीन बेचने के नाम पर लखनऊ निवासी एक प्राॅपर्टी डीलर के साथ कथित रूप से 40 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित की तहरीर पर जमीन के मालिक समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखधड़ी, कूट रचना व धमकी देने का केस शहर कोतवाली में बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया।
लननऊ के इंदिरानगर हरिहरनगर निवासी हरिश्चंद्र के अनुसार वह प्राॅपर्टी डीलर व अधिवक्ता दोनों हैं। एसपी दिनेश कुमार से की गई शिकायत में इन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे असेनी गांव में यहां के निवासी हनोमान ने उसकी जमीन खरीदने का रजिस्टर्ड अनुबंध कराया था। कई बार में करीब 40 लाख रुपये का भुगतान किया। मगर इसी बीच पता लगा कि हनोमान के नाम से उस जमीन के दो बैनामे हो गए हैं। हनोमान से पूछने पर उसने भी जालसाजों पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन बीते 28 अक्तूबर 2022 को हनोमान उपनिबंधक कार्यालय में कुछ लोगों को उसी जमीन का बैनामा करने पहुंचा था। सूचना पाकर यहां हरिश्चंद्र भी पहुंच गए। लेकिन यहां मौजूद लोगों ने हरिश्चंद्र को मारा पीटा व उपनिबंधक कार्यालय के गेट पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में जमीन के मालिक हनोमान, लखनऊ के एलडीए कॉलोनी निवासी अजय गुप्ता, सीतापुर निवासी संगम कुमार, महाराष्ट्र प्रांत के पालघर निवासी आकांक्षा नितेश तिवारी, अवधेश नाथ तिवारी, गोरखपुर निवासी रामसागर तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ केेस दर्ज किया गया है। एसएचओ संजय मौर्य ने बताया कि जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें