फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 300 गांवों में 40 घंटे बिजली गुल

Mon, 01 Jul 2024 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र सूरतगंज के 300 गांवों में शुक्रवार रात से गुल हुई बिजली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। करीब 40 घंटे बिजली गुल रही और आई तो आंखमिचौली करती रही। इससे करीब ढाई लाख की आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा तो मोबाइल चार्ज करने को भी लोग तरस गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए।
विज्ञापन


सूरतगंज उपकेंद्र से मोहम्मदपुर खाला, हेतमापुर, जिगनी, सूरतगंज व रानीगंज फीडर संचालित होते हैं। इनसे करीब 300 गांव में बिजली की आपूर्ति होती हैं। शुक्रवार की आधी रात बारिश और आंधी के कारण पांचों फीडर बंद हो गए। शनिवार की रात आक्रोशित हुए करीब 100 ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए।

विरोध के बाद आपूर्ति शुरू हुई लेकिन मोहम्मदपुर खाला फीडर नहीं चल सका। रविवार की भोर बिजली फिर गुल हो गई तो पूने दिन नहीं आई। शाम को एक बार फिर आपूर्ति शुरू हुई। ग्रामीणों का कहना है चार से छह लाइनमैन के सहारे इतने गांवों की सप्लाई की जाती हैं। ऐसे में फाल्ट दुरुस्त करने में घंटों वक्त चला जाता हैं। इस दौरान अधिकारी फोन नही उठाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें