फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3886 ने छोड़ी अमीन की परीक्षा

Sun, 21 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की सघन तलाशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार के 19 केंद्रों पर सम्मिलित अधीन/अहलमद सामान्य चयन परीक्षा-2016 का आयोजन किया गया। परीक्षा में 12168 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 32 फीसद परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक होने से लोगों को वाहनों व जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


सम्मिलित अधीन/अहलमद सामान्य चयन परीक्षा-2016 के लिए 19 केंद्राें जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, आनंद विहार इंटर कॉलेज, सांई इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामसेवक स्मारक इंटर कॉलेज, सिटी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी नगर, जीआईसी नगर, इरम कॉवेंट इंटर कॉलेज, यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज, सरदार पटेल महिला महाविद्यालय, एएआईजीआईसी, बाबा गुरुकुल एकेडमी, एमबी कॉलेज, शिव राम सिंह आवासीय कॉलेज, पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज व माडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज में 12168 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

पहली पाली में 3742 परीक्षार्थी तो दूसरी पाली में 3886 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


एक घंटा पहले ही केंद्रों पर जुटने लगी भीड़
परीक्षा सुबह दस बजे से थी। लेकिन सुबह नौ बजे से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों के सामने जमा होने लगे। जीआईसी व जीआईसी, जनेस्मा कॉलेज के सामने सैकड़ों की भीड़ रही। तमाम परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभाव भी रहे। 

जाम की समस्या से भी जूझे
शहर में करीब सवा आठ हजार परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ होने से सुबह, दोपहर में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शहर, देवा तिराहा, पल्हरी के पास भी जाम की स्थिति रही। जिससे राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 

केंद्र का पता पूछते रहे परीक्षार्थी 
सिटी इंटर कॉलेज, बाबा गुरुकुल एकेडमी, आवासीय शिवराम सिंह इंटर कॉलेजों के शहरी क्षेत्र की सीमा पर स्थिति होने के कारण गैर जनपदों से परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी हुई। परीक्षार्थी स्थानीय लोगों से केंद्रों का पता पूछते हुए वहां तक पहुंचे। 

बाक्स 
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। करीब 32 फीसद अभ्यर्थी किन्हीं न किन्हीं कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

-हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें