फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 370 मरीजों की जांच कर दवा दी

Mon, 20 Apr 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को कई स्थानों पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। उन्हें दवाएं व उचित सलाह दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले लगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि यहां 370 मरीजों की जांच हुई। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। कोटवा सड़क पीएचसी पर डॉ. रामनरेश ने मरीजों का परीक्षण किया। टिकैतगंज में डॉ. स्वाति वर्मा ने लगभग 27 मरीजों की जांच कर दवा दी। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने से दाद, खाज, खुजली, उल्टी और दस्त के मरीज बढ़े हैं।
खजूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. तबस्सुम फातिमा ने तेरह मरीजों का इलाज किया। इनमें पेट दर्द, आंख दर्द, जुकाम और बुखार से परेशान मरीज शामिल थे। कोटवाधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुनील जायसवाल ने 23 मरीजों का उपचार किया। यहां मौसम परिवर्तन और बढ़ती गर्मी से परेशान मरीज पहुंचे थे। मरीज सत्रोहन कैलाश ने बताया कि उन्हें कई दिन से पेट में दर्द था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें