फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 37 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर

Mon, 11 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज सबसे ज्यादा देखे गए। इस दौरान गंभीर हालत में पहुंचे 37 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है, जबकि टीबी के संदिग्ध मिलने पर 14 मरीज मिलने पर इनकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1965 मरीज देखे गए, इनमें पुरुषों की संख्या 771, महिलाओं की संख्या 848, बच्चों की संख्या 346 रही। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के 302 मरीज देखे गए। लीवर रोग के 19, पेट दर्द के 163, सांस रोग के 190, डायबिटीज के 129, त्वचा रोग के 215, खून की कमी के 18 और हाइपरटेंशन के 50 मरीज देखे गए।
पीएचसी टिकैतगंज में इलाज के लिए आए रामप्रसाद, गोविंद, हरिराम ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद भी सुधार न होने पर पीएचसी पर दिखा, यहां पर चिकित्सकों द्वारा जांच कराकर दवाएं दी गई। इसी प्रकार कोटवाधाम, कुर्सी, बड्डूपुर और देवा पीएचसी पर भी मरीज देख उन्हें दवाएं दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 87 डॉक्टर और 220 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें