फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के लिए 366 पदों के लिए नामांकन आज

Sun, 15 Nov 2015 10:05 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। चार ब्लॉकों की करीब 366 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के दावेदार और वार्ड सदस्य अपना-अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में मतदान 28 नवंबर को होगा। नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी होने का दावा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। वहीं अपर जिलाधिकारी ने डीडीओ के साथ रविवार को ब्लॉकों में पहुंच तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
प्रधानी का चुनाव पहले चरण में जिले के रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक में होगा। पहले चरण में करीब 366 ग्राम पंचायतों में प्रधान और 4538 वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


चारों ब्लॉकों से प्रधान पद के करीब 3 हजार से अधिक उम्मीदवार होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधान पद के कुल कितने दावेदार मैदान में बचते हैं ये तो नाम वापसी के बाद ही पता चल सकेगा। पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा इसके लिए शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसको लेकर नामांकन स्थलों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने का दावा किया जा रहा है।
वहीं अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने डीडीओ एके सिंह के साथ ब्लॉकों का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथाज जो खामियां दिखी उन्हें तत्काल दूर करने का आदेश दिया।

लाखों मतदाता करेेंगे मताधिकार का प्रयोग
रामनगर ब्लॉक में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 76 और वार्डों की संख्या 936 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 342 है। सूरतगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 103 और वार्डों की संख्या 1253 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 630 है। फतेहपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 99 और वार्डों की संख्या 1241 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 825 है। इसी प्रकार निंदूरा ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 88 और वार्डों की संख्या 1108 है। यहां पर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 620 है।

22 से 24 नवंबर तक होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है इसके लिए तिथि का निर्धारण भी कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों को इस बार तीन दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 22 नवंबर से शुरू  होगा और 24 नवंबर तक चलेगा। कर्मियों को प्रशिक्षण नवीन सब्जी मंडी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और 2 बजे से 4 बजे तक दिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि इस बार मतदान में आधे घंटे की कटौती कर दी गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ही होगा।

पहले चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में 28 नवंबर को होगा। यहां पर करीब 366 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधान पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से ब्लॉकों पर शुरू हो रही है इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

- योगेश्वर राम मिश्र जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें