फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच दिन बाद भी 350 गांवों को नहीं मिली बिजली

Fri, 09 Jun 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। पांच दिनों से एक ट्रांसफार्मर ठीक कराने में नाकाम पावर काॅर्पोरेशन की लापरवाही के चलते 350 गावों की आबादी का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं रामनगर डिवीजन में तार टूटने के कारण 220 गांवों में 13 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों की रात की नींद और सुबह पानी की दिक्कत से जूझना पड़ा। विभाग की ऐसी लापरवाही एक तार जोड़ने में 13 घंटे और ट्रांसफार्मर ठीक करने में पांच दिन बीत गए। इससे सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि जिले में अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं। बिजली अव्यवस्था को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन




कुर्सी क्षेत्र में पांच दिनों से बिजली न आने से इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों की नींद हराम हो गई है। कारोबार ठप हो गया है। इससे लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। अनवारी गांव के प्रधान समर्थकों के साथ उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन जेई ने ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली देने का भरोसा देकर वापस कर दिया। यह एक गांव का मामला नहीं है, करीब सभी गावों में आक्रोश बढ़ रहा है। एक ओर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका, दूसरी ओर रामनगर में बिंदौरा के पास मुख्य लाइन का तार टूट गया। पावर काॅर्पोरेशन को तार जोड़ने में 13 घंटे लग गए। इस दौरान लोगों को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी और सुबह पानी तक के लिए तरस गए।


देवीगंज उपकेंद के गांवों में आंधी में टूटे खंभे व बिजली के तार दुरुस्त करने का काम तक शुरू नहीं हुआ। इससे करीब 350 गांवों में बिजली आपूर्ति अभी भी ठप है। रामसनेहीघाट क्षेत्र के गांवों में 10 से 12 घंटे कटौती की जा रही है। बुधवार को तीन-तीन घंटे रात में दो बार कटौती की गई। इससे करीब 20 हजार आबादी परेशान रही। फॉल्ट व बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है, जल्दी बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन





बार-बार कटौती से दिक्कतें
शहर में बुधवार रात ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण शहर के मोहल्ला आवास विकास, गोकुल नगर, गायत्री नगर, आनंद विहार, कार्तिक विहार, बड़ेल की बिजली आधे-आधे घंटे में आधे घंटे के लिए कटती रही। बार-बार हो रही ट्रिपिंग से 50 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें