नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 124 प्रत्याशियों ने मंगलवार को पत्र एडीएम कोर्ट में दाखिल किए। इस प्रकार चार ब्लॉकों में जिला पंचायत के 17 पदों के लिए 333 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। यही हाल क्षेत्र पंचायत सदस्यों का है। 375 पदों के लिए 2141 प्रत्याशी ने दावेदारी ठोंकी है।
अब तक बंकी ब्लॉक में 492, हरख में 515, देवां में 514 और मसौली में सबसे ज्यादा 640 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नामांकन भरा है।
पहले चरण का मतदान नौ अक्टूबर को होगा इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू की गई थी। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 209 प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई थी। दूसरे दिन 124 और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब जिला पंचायत सदस्य के लिए 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 1416 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। दूसरे दिन 725 उम्मीदवारों ने चारों ब्लॉकों में नामांकन किया है। इस प्रकार चार ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 2141 तक पहुंच गई है।