फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरुक करेंगी 3,328 टीमें

Wed, 02 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का मंगलवार का सीएमओ कार्यालय परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जन जागरूकता रैली काे झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस कार्य में करीब 3,328 टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। महज सावधानी बरतने मात्र से संचारी रोगों से आसानी से बचाव किया जा सकता है। इस दौरान निकाली गई जागरूकता रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय आकर समाप्त हुई। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान गठित टीमें लोगों के घरों पर दस्तक देकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ ही टीबी, डायरिया, बुखार और कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने का कार्य भी करेंगी। इस कार्य में आशा बहु और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, बेसिक शिक्षा समेत करीब 10 अन्य विभागों के कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. एलबी गुप्ता, डॉ. संजय बाबू, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, डीपीआरओ नीतेश भोंडेले, सुजाता ठाकुर, अंकुर वर्मा, कमलेश वर्मा, विजय आनंद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें