फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की तरह चढ़ता गया मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन की तरह चढ़ता गया मतदान प्रतिशत
विज्ञापन

- सबसे अधिक टिकैतनगर तो सबसे कम नगर पालिका में हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बुधवार को जिले में एक नगर पालिका परिषद व 12 नगर पंचायतों में हुुए मतदान में सुबह से लेकर शाम तक मतदान प्रतिशत दिन की तरह बढ़ता रहा। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं के कारण सात बजे तक चलता रहा। मतदान प्रतिशत में उतार चढ़ाव को लेकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी गणित लगाते देखे गए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक जिले के 13 निकायों में जहां 17.8 प्रतिशत वोट पोल हुआ। वहीं दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 30.8 तक पहुंच गया। इसके लिए मतदान में थोड़ा सी गिरावट नजर आई। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो बजे तक मात्र 43.17 प्रतिशत ही वोट डाले गए थे। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच मात्र 12.37 प्रतिशत मतदान हुआ। लेकिन शाम आते-आते मतदाता घरों से निकल बूथों पर पहुंचे। और शाम चार बजे तक मतदान प्रतिशत 54.02 तक पहुंचा। सुबह जहां मतदाताओं में वोट डालने को लेकर तेजी देखी गई। वहीं तीसरे पहर में थोड़ी सी कमी आई। और शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 57.54 तक पहुंचा। हालांकि शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत टिकैतनगर नगर पंचायत में देखने को मिला। यहा इस समय तक 76.07 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम मतदान नगर पालिका परिषद में हुआ। यहां मात्र 47.28 प्रतिशत वोट हुआ।
विज्ञापन

बाक्स
निकाय--कुल वोटर--मत पड़े--प्रतिशत
नपाप.-146577-69302-47.28
जैदपुर- 27535-18603-67.56
देवा- 12285-8390-68.29
बंकी- 18863-11035-58.50
सतरिख- 9959-7048-70.77
टिकैतनगर-6649-5058-76.07
हैदरगढ़-14490-10143-70.00
दरियाबाद-14268-9126-63.96
सिद्वौर-9691-6938-71.56
फतेहपुर-30272-16965-56.04
रामनगर-10623-7928-74.63
सुबेहा-10642-6775-63.63
बेलहरा-13557-9925-73.21
------------------------------------------------------------
योग-- 325411-187236-57.54
-------------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें