फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


बाराबंकी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कम होने पर संयुक्त निदेशक ने बीमारी की स्थित का मंगलवार को जायजा लिया। जहां पर जलभराव दिखा वहां पर एंटी लार्वा, ब्लीचिंग, मैलॉथियान डस्ट व लार्वीसाइड छिड़काने के आदेश दिए। वहीं शिविर लगाकर लोगों का इलाज करने को कहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की संयुक्त निदेशक डॉ. रचना शर्मा मंगलवार को सीएचसी रामनगर व सूरतगंत क्षेत्र के पारा, बेहटा ,कचनापुर, कोड़री, हेतमापुर, माझा व सीएचसी टिकैतगनर के गर्री, कोठरी, गौरैया का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डॉ. रचना शर्मा ने अपने समक्ष सभी गांवों में लार्वीसाइड, मैलॉथियान डस्ट व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया व क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सीय शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से बाढ़ के उपरांत होने वाली बीमारियों के उपचारात्मक व रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्थानीय ग्राम वासियों को अपने क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के संबंध में प्रेरित किया। संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण के समय फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता को निर्देश दिए कि बाढ़ ग्रस्त गांवों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराई जाए व लार्वीसाइड का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। निदेशक ने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व सीएमओ को क्षेत्र की जानकारी देते हुए त्वरित सुविधाएं लागू कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें