बाराबंकी। पौधरोपण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिलाधिकारी ने इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत किसानों को पौधे देकर उन्हें कस्तूरबा विद्यालयों में रोपित कराया जाएगा ताकि लगाए जाने वाले पौधों को संरक्षित किया जा सके।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस बार पौधरोपण अभियान में किसानों को भी शामिल किया जा रहा है। जिले भर से ऐसे 30 हजार किसानों को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक किसान को 20-20 पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे। इस तरह से केवल किसानों के जरिए ही छह लाख पौधे लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि किसानों को पौधे देकर लगाने का उद्देश्य महज इतना है कि इन पौधों की वह बेहतर ढंग से देखभाल कर सकेंगे यही वजह है कि इतनी संख्या में किसानों को पौधरोपण में शामिल किया जा रहा है।
इसके अलावा जिले के 15 कस्तूरबा विद्यालयों में भी सहजन, नींबू, अनार आदि के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल का जिम्मा विद्यालयों के जिम्मेेदारों की होगी तथा इसमें बालिकाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है। (संवाद)