फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 50 करोड़ से 10 मीटर चौड़ी होगी 30 किमी लंबी सड़क

Mon, 11 Nov 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग। - संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे को लखनऊ-अयोध्या हाईवे से जोड़ने वाले 30 किमी लंबे हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग के दिन बहुरने जा रहे हैं। यह सड़क अब 10 मीटर चौड़ी की जाएगी। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों के कटान को लेकर निशान लगा दिए गए हैं। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने सड़क को बेहतर बनाने के लिए पैरवी की है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जिले में इसी सड़क पर उतरने की सुविधा है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ा है जबकि रामसनेहीघाट तहसील लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित है। इन दोनों को जोड़ने वाली सड़क करीब 30 किमी लंबी है। कुछ सालों से इस सड़क पर दबाव बढ़ गया है।

छोटे-बड़े मिलाकर रोजाना 35 से 40 हजार वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। इससे हादसे भी बढ़ गए हैं। खासकर भीखरपुर से रामसनेहीघाट तक व असंद्रा के अकोहरी से देवीगंज तक कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दरियाबाद के विधायक व प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी।
विज्ञापन


उनकी मांग को संज्ञान में लेने के बाद लोनिवि ने एस्टीमेट बनाया। इंजीनियरों के अनुसार इस पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दोनों किनारों पर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क बढ़ेगी। सड़क को अगले कुछ सालों के हिसाब से बनाया जाएगा। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय के अनुसार बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।



लिंक मार्ग बेहतर होने से कई जिलों को लाभ
रायबरेली, सुल्तानपुर, कानपुर, लखनऊ व अमेठी समेत कई जिलों के वाहन इसी मार्ग से अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बहराइच व बलरामपुर आदि के लिए गुजरते हैं। यह लिंक मार्ग माना जाता है। 15 साल पहले इस मार्ग को चौड़ा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें