फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरोगा भर्ती परीक्षा में 30 फीसदी रहे गैरहाजिर

Sun, 15 Mar 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन शनिवार को करीब 70 फीसदी ने परीक्षा दी। इस दौरान सुबह से शाम छह बजे तक केंद्र छावनी में तब्दील रहे। डीएम-एसपी के अलावा 16 स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर के नाका से लेकर पटेल तिराहे तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जमील-उर-रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा और राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद रोड को केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन तथा आई स्कैनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक रही। दोनों पाली में करीब पांच हजार अभ्यर्थियों को बैठना था। शाम को रिपोर्ट में 70 फीसदी उपस्थिती बताई गई। इस प्रकार करीब डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जीआईसी और जीजीआईसी में बने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें