बलहा में क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान मुख्य अतिथि को बुके भेंट करते अतिथि। - स्रोत : ग्र
बहराइच/शिवपुर। विकासखंड बलहा के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 3 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें नाली, खड़ंजा और पुलिया निर्माण जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
मंगलवार को बैठक की शुरुआत जीएसटी कटौती पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने के साथ हुई। इसके बाद पिछले सत्र की परियोजनाओं पर चर्चा की गई और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा भी हुई।
ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तय किया गया कि पूर्ति और कृषि विभाग सहित अन्य अनुपस्थित विभागों के कर्मचारियों के खिलाफ पत्राचार किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 3 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है जिसके तहत अलग-अलग गांवों में नाली, खड़ंजा और पुलिया निर्माण के कार्य शामिल हैं। सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराएं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल और पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अपर्णा सैनी, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव, आशीष शर्मा, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक इस कार्यकाल की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अंतिम बैठक हो सकती है। हालांकि, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा और बलहा विधायक सरोज सोनकर किसी अन्य बैठक में शामिल होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।