फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 27 गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा

Mon, 01 May 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। मतदाताओं को प्रलोभन देने को लेकर प्रत्याशियों की गोपनीय बैठकों की भनक लगते ही देवा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कस्बे के 27 चिन्हित गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा। दस्तावेज भी जांचे गए। हालांकि, कोई गड़बड़ी नहीं मिली। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालकों को ठहरने वालों की नियमित इंट्री करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के कुछ गेस्ट हाउस में निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं को बुलाकर प्रलोभन देते हैं। इस पर रविवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बे के 27 गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा गया। पुलिस ने कमरों में जाकर वहां ठहरे लोगों की आईडी चेक की। संचालकों से कहा गया कि किसी प्रकार की चुनावी गतिविधि अपने गेस्ट हाउस में न होने दें। कोई चुनावी कार्यक्रम के लिए गेस्ट हाउस बुक कराता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें