फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 250 क्विंटल आलू बीज आवंटित, 2325 रुपये मूल्य तय

Wed, 11 Oct 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आलू बोआई की तैयारियों के बीच शासन ने जिले को चार प्रजातियों का बीज आवंटित कर दिया है। बीज का मूल्य 3325 रुपये क्विंटल तय किया गया था, लेकिन इसमें 1000 रुपये प्रति क्विंटल छूट देकर अब किसानों को बीच 2325 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल सकेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बोआई होती है, जिससे उत्पादन छह लाख क्विंटल तक होता है। किसानोें के लिए शासन से 250 क्विंटल बीज आवंटित हुआ है, जिसमें कुफरी बहार, कुफरी ख्याति प्रजाति का 50-50 क्विंटल बीज मिला है, जबकि कुफरी सिंदूरी प्रजाति का 99 क्विंटल एवं चिप्सोना बीज 51 क्विंटल मिला है। गत वर्ष शासन ने बीज का मूल्य 3470 रुपये निर्धारित किया था, जिसमें इस बार 145 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की गई थी और मूल्य 3325 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। हालांकि मूल्य में कमी की मांग चल रही थी, जिस पर शासन ने मंगलवार को 1000 रुपये प्रति क्विंटल की छूट देते हुए 2325 रुपये प्रति क्विंटल (सीड साइज) की दर से बिक्री करने का आदेश जारी कर दिया है।

आलू का फाउंडेशन सीड शहर स्थित उद्यान विभाग के विजय पार्क से किसान खरीद सकेंगे। इसके साथ ही ब्लॉकों पर कर्मचारियों को भी बिक्री के लिए मुहैया कराया जाएगा। हालांकि शासन से मुहैया कराई गई प्रजातियों में चिप्सोना की मांग सबसे अधिक रहती है। जिले में करीब 80 प्रतिशत क्षेत्रफल पर राजेंद्र-1 आलू की बोआई की जाती है, जिसकी मांग बिहार, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल में अधिक रहती हैं। अन्य प्रजातियाें की मांग अधिक न होने के कारण क्षेत्रफल भी कम रहता है। उद्यान निरीक्षक गणेश मिश्रा ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बीज आवंटित किया जाएगा। किसान अग्रिम बुकिंग कराकर भी बीज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी महेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीज प्राप्त होते ही बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें