रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर कोतवाली इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के सेल्समैन से मोबाइल व 25 हजार की नकदी लूट ली। व्यापारी का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने लूट का केस नहीं दर्ज किया है।
रामनगर कस्बे के व्यापारी शुभम जायसवाल के दुकान पर मोहल्ला धमेड़ी प्रथम निवासी शिवकरन यादव सेल्समैन हैं। शिवकरन के अनुसार 16 अगस्त की शाम वह मार्केट से बकाया रुपए वसूल कर मसौली थाने के मलपुर डड़ियामऊ निवासी अपने मौसा के घर चला गया। उधर से रात 10 बजे वह पैदल अपने घर लौट रहा था तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद ददौरा गांव के पास से निकली माइनर पर बाइक रोक कर उससे मोबाइल फोन व 25 हजार की नकदी लूट ली। (संवाद)