फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 25 फीसदी ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारबंकी। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुल 18 हजार अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए बुलाया गया है, जिसमें से दूसरे दिन करीब 25 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। रविवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। इन दो पालियों में कुल छह हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से लगभग 25 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन जांच के बाद उनको केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। अप्रैल के महीने में पड़ रही तेज धूप ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया। परीक्षा केंद्रों के बाहर, विशेषकर जीआईसी ऑडिटोरियम में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी धूप से बचने के लिए आश्रय लेते देखे गए। सूचना विभाग के कार्यालय में भी कुछ अभ्यर्थी सुस्ताते हुए पाए गए। यह स्थिति परीक्षा के दौरान और बाद में अभ्यर्थियों के धैर्य की परीक्षा ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें