फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजहानपुर गांव में फैला खसरा 25 लोग बीमार

Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
खसरा बीमारी से पीड़ित मुकेश व महक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोजहानपुर गांव में फैले संक्रमण के कारण करीब 25 लोग खसरे की चपेट में आने से बीमार हो गए हैं। तेजी से खसरा गांव में फैैलता देख ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक को दी। सूचना के बाद भी गांव को स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। परिवारीजन खसरा पीड़ितों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया है।            
विज्ञापन


रामनगर क्षेत्र के खोजहानपुर गांव में करीब दस दिनों से खसरा तेजी से फैल रहा है। खसरे की चपेट में आकर रितेश (15), जितेंद्र (17), मुकेश (5), मयंक (10), महेक (8), ज्योती (5), पार्वती (28), सोनम (30), सरिता (20), अतुल कुमार (13), सरिता देवी (32), राकेश कुमार ग्राम प्रधान (40) समेत करीब 25 लोग बीमार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले दिन चार लोगों में खसरा फैलने की सूचना सीएचसी रामनगर पर दी गई थी। गांव में तेजी से खसरा बढ़ता देख ग्रामीणों ने दोबारा इसकी सूचना दी थी। दो बार सूचना देने के बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर की स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुुंची। खसरा व तेज बुखार से पीड़ित होने पर सभी को गनेशपुर चौराहे पर इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।           
विज्ञापन

   
ग्रामीण गजराज, सुरेंद्र, सुरेश, पुजारी व गामा आदि का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी के न आने से चारों ओर गंदगी फैली हुई है। गलियों में कूड़े के ढ़ेर व नालियां बजबजा रही है। कई बार ब्लॉक मुख्यालय पर सफाई कर्मी के खिलाफ शिकायत कर गांव की सफाई कराए जाने की मांग की गई। गांव में गंदगी से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।             

खोजहानपुर गांव में खसरा फैलने की सूचना किसी ने नहीं दी। सूचना मिलती तो गांव को जरूर टीम भेजी जाती। बुधवार को गांव में टीम भेजकर लोगों का उपचार कर दवाएं वितरण कराई जाएंगी।                   - डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, सीएचसी अधीक्षक रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें