फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24 और बसों का होगा अनुबंध

Wed, 11 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डिपो में बसों की घटती संख्या के बीच यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने नए अनुबंध की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने साफ कर दिया है कि नियम व शर्तों का पालन न करने वाली अनुबंधित बसों को बेड़े से बाहर किया जाएगा, जबकि नए अनुबंध के जरिए करीब 24 बसों को शामिल कर यात्रियों को समय पर और बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी डिपो से वर्तमान में कुल 118 बसों का संचालन हो रहा है, जिनमें 103 अनुबंधित और 15 परिवहन निगम की बसें शामिल हैं। करीब दो माह पहले तक अनुबंधित बसों की संख्या 110 थी, लेकिन कई बसों का अनुबंध समाप्त होने के कारण इनकी संख्या में कमी आ गई है। यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने बैठक कर नई बसों को अनुबंध के तहत शामिल करने की योजना बनाई है। विभाग का उद्देश्य बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को समय पर और नियमित बस सेवा उपलब्ध कराना है। नए अनुबंध के दौरान बस संचालकों के लिए नियम व शर्तों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। जो अनुबंधित बसें निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं करेंगी, उन्हें बेड़े से बाहर कर दिया जाएगा। इससे बस सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा भी बेहतर होगी। केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के बेड़े में नई अनुबंधित बसों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत करीब दो दर्जन बसों को जोड़ा जाएगा, जिससे विभिन्न रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें