फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3884 बूथों पर 23 लाख लोग डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है ताकि अधिसूचना जारी होने के बाद इस पर ज्यादा माथापच्ची न करनी पड़े। चार पदों पर होने वाले चुनाव में 22 लाख 93 हजार से अधिक मतदाता अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा और चुनाव कर्मियों को 3884 बूथों तक पहुंचाने के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। वहीं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित भी किया जा रहा है जिन पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
आरक्षण जारी होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मियां काफी तेेज हो जाएंगी। ऐसे में चुुुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। उधर प्रशासन ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद बूथों का भी चिह्नीकरण पूरा कर लिया है। 3884 बूथों पर होने वाले चुनाव में 22 लाख 93 हजार 74 मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के चिह्नीकरण का काम भी शुरू हो चुका है। इसके लिए एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ और एसओ की टीमें गठित की गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस विभाग भी अपनी तैयारियों जुटा गया है। बूथों तक पोलिंग पार्टियों और सुरक्षाकर्मियों को पहुंचाने के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के साथ बूथों का निर्धारण कर लिया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की रिपोर्ट आने के बाद वहां पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें