फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हुआ विकास भवन मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरु हुआ विकास भवन मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

क्रासर
विधान सभा में गूंजा था मामला
फोटो-26
बाराबंकी। विकास भवन को जाने वाले जर्जर मार्ग का मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद बुधवार को यह अखबारों की सुर्खियां बना। दूसरे दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्लूडी खंड तीन के अधिशाषी अभियंता एनके वर्मा ने विधायक के घर के सामने जर्जर सड़क को दुरस्त कराने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल जितनी सड़क ज्यादा जर्जर हो गई थी उसे दुरस्त किया जा रहा है। बारिश खत्म होने के बाद इस रोड निर्माण की कार्य योजना तैयार की जाएगी। उसके बाद पूरी सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------------------------
बाढ़ राहत सामग्री का भरा गया नमूना
बाराबंकी। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को एफएसडीए की टीम ने मंडी स्थित गोदाम पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह, डॉ. आरके सिंह व सहायक अधिकारी पवन कुमार ने कानपुर के सुभाष कंपनी का निर्मित हल्दी व मिर्च पाउडर का नमूना लिया। वहीं शुभम हैंडलूम फर्म द्वारा हो रही आपूर्ति की जानकारी लेते हुए खरीद सामान का बिल मांगा। टीम को मौके पर खाद्य सामग्री अव्यवस्थित पड़ी मिली जिसे ठकी कराने के निर्देश फर्म के ठेेकेदार को दिए गए। वहीं भरा गया नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें