सावन के तीसरे सोमवार को आज उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
बाराबंकी। सावन मास के आज तीसरे सोमवार केे जिले सभी शिव मंदिरों में श्रद्वालुुओं की अपार भीड़ उमड़ेगी। वहीं जिले के प्रसिद्व लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्त देर रात से ही पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच जाएंगे। सावन मास के इस तीसरे सोमवार को महादेवा समेत सभी प्राचीन शिवमंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। खास कर महादेवा में आने वाले शिवभक्तों को कोई दिक्कत या असुरक्षा महसूस न हो इसके लिए रविवार को ही एसडीएम व सीओ की निगरानी में ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की कागजी तौर एक दिन पूर्व की तैनाती कर दी गई। जहां सोमवार की तड़के ही अपनी ड्यूटी प्वांइट पर पहुंच कर मोर्चा संभालेंगे। उधर जिले के अन्य शिवमंदिरों में रविवार की देर शाम मंदिरों में साफ सफाई के साथ ही सजावटों का दौर चलता रहा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के सभी शिवमंदिरों के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
लेखपालों का शिक्षक सम्मान समारोह आज
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की वर्षगांठ पर आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं नवनियुक्त लेखपालों के प्रशिक्षणोंपरान्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जैदपुर विधायक उपेंद्र रावत, एसडीएम सुशील प्रताप सिंह, व तहसीलदार अखिलेश प्रताप सिंह के द्वारा फीता काट कर किया जाएगा। जबकि तहसील के परिसर में होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष साकेत रावत ने दी है।